इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बेटों द्वारा अपने ही जन्मदाता माता-पिता के साथ गाली- गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का शर्मनाक मामला सामने आया है। मां द्वारा दिलाई गई गाड़ी बेचने और उसके पैसों का हिसाब मांगने पर दोनों बेटों ने उग्र होकर यह हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, जनता क्वार्टर नंदानगर निवासी अर्चना गोमे (50) ने परदेशीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपने छोटे बेटे मोहित गोमे को एक गाड़ी दिलवाई थी। जब उन्होंने मोहित से पूछा कि तूने गाड़ी क्यों बेची और बेचने के बाद मिले पैसे कहां हैं तो इसी बात पर मोहित भड़क गया। मोहित अपनी मां अर्चना और पिता को गालियां देने लगा और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बड़ा बेटा निखिल गोमे भी वहां आ पहुंचा और वह भी माता-पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़ित दंपत्ति ने गाली देने और मारपीट से मना किया, तो दोनों बेटे वहां से भागने लगे और जाते-जाते माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे गए।
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






