न.प्र.)। द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में चातुर्मास के लिए साध्वी प्रियमरसाश्री म.सा. एवं श्रियमरसाश्री म.सा. का आज मंगल प्रवेश सुबह पुखराज पैलेस फूटी कोठी से सामैया के साथ हुआ। संजय नाहर,सुशील कुकड़ा, चेतन भंडारी ने बताया कि पुखराज पैलेस से बैंडबाजों सहित सामैया जुलूस प्रारम्भ होकर सुदामा नगर स्थित सेठी गेट से द्वारकापुरी मंदिर होते हुए पुनः पुखराज पैलेस पहुंचा। इस बार चातुर्मास स्थल को अयोध्या नगरी नाम दिया गया है। अमृत मूणत, सतीश जैन, प्रभात चोपड़ा, रितेश शेखावत, दिनेश धींग, अजय जैन, युवा मंडल अध्यक्ष विनोद कोठारी, नितिन बावेल, विशाल पितलिया, यशवंत जैन, शुभम खाब्या, विकास पगारिया, पलकित डांगी, खुशाल कोठारी, समता तरनेचा, चन्दन बेन जैन, सुनीता जैन, कमलेश कोठारी, डॉ. अनिल बाफना, राजेंद्र जैन, विनोद बावेल, कैलाश नाहर, मानव पटवा, मनोज रांका, भरत पारख, आशीष पारख, हंसमुख पोरवाल, गौरव संचेती, आशीष जैन केटरर्स, आशीष धारीवाल,शैलेन्द्र नाहर, कपिल चंडालिया, अक्षय कांकरिया सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






