पर्युषण पर्व के अवसर पर श्रीजी के अभिषेक संयोगितागंज दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री अनन्तनाथ जिनालय में हुए। एम के जैन ने बताया कि प्रातः जैन मन्दिरों में क्षमावणी एवं रत्नत्रय की पूजन हुई एवं सांयकाल जिनाभिषेक पश्चात समाजजनों ने एक दूसरे से गले मिलकर गत वर्ष जाने अनजाने हुई भूलों के लिये परस्पर क्षमा मांगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






