(सिटी ब्लास्ट
वर्तमान युग में संयुक्त परिवार का एक साथ रहना कम ही जगह दिखता है। वहीं राव परिवार छत्रीबाग ने एकजुटता के साथ पारिवारिक एकता रखते हुए कल रक्षाबंधन का पर्व 54 सदस्यीय संयुक्त परिवार के साथ पोरवाल धर्मशाला छत्रीबाग में मनाया। भगवती राव, प्रहलाद राव, बालमुकुंद राव, घनश्याम राव, धर्मेंद्र राव, करण राव, संगीता राव, हेमलता राव, ललिता राव एवं राव परिवार मौजूद रहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






