सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

हाईलिंक सिटी पार्श्वनाथ मंदिर में भी हुआ आयोजन

हाईलिंक सिटी स्थित रत्न प्रतिमाओं से निर्मित श्री धरणीधर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के समापन पर सामूहिक क्षमावाणी और तपस्वियों के पारणा का आयोजन हुआ। भगवान का पूजन…

हाईलिंक सिटी स्थित रत्न प्रतिमाओं से निर्मित श्री धरणीधर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के समापन पर सामूहिक क्षमावाणी और तपस्वियों के पारणा का आयोजन हुआ। भगवान का पूजन अर्चन भी किया गया। पुंडरीक पालरेचा ने बताया कि परिसर को पुष्प सज्जा और रोशनी से सजाया गया था। रत्न पत्थरों से निर्मित मंदिर की विशेष सजावट की गई थी। शांतु पालरेचा, अर्पित मारू, दीपक सुराणा, मुकेश चोपड़ा, अजीत चोपड़ा, रौनक गादिया सहित अन्य भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें