माली मोहल्ला,स्थित महाप्रचंड हनुमान मंदिर, संतश्री लादूनाथ महाराज गुरु आश्रम पर महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में जम्मा जागरण का आयोजन बाबा रामदेव की दूज पर किया गया। अखंड ज्योत जलाई गई और महाआरती भी की गई। राजस्थानी, निमाड़ी और मेवाड़ी भजनों की प्रस्तुति गायक ब्रजमोहन प्रजापत, जगदीश प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, सुधीर प्रजापत, सचिन सुईवाल, मयूर सुईवाल, सुमित सुईवाल ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






