मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

दूल्हे के रूप में सजे भगवान भोलेनाथ

श्रीविद्याधाम मंदिर पर कल पहले सावन सोमवार को 21 विद्वान आचार्यों एवं ब्राह्मणों द्वारा अभिषेकात्मक लघु रूद्र महायज्ञ किए गए। सावन के पहले सोमवार के उपलक्ष्य में संध्या को शिव…

श्रीविद्याधाम मंदिर पर कल पहले सावन सोमवार को 21 विद्वान आचार्यों एवं ब्राह्मणों द्वारा अभिषेकात्मक लघु रूद्र महायज्ञ किए गए। सावन के पहले सोमवार के उपलक्ष्य में संध्या को शिव मंदिर में दस तरह के फूलों एवं भस्म से भगवान का दूल्हे के रूप में श्रृंगार किया गया। भगवान भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में सजाया गया। रोजाना सावन में अभिषेक, पूजन और शाम से रात तक सामूहिक शिव महिम्न पाठ एवं शिव आराधना के अनुष्ठान किए जा रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें