सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

दो हिन्दू-मुस्लिम दोस्तों को मंदिर में दफनाया

बागपत के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर की धूनी के नीचे गड्ढे में 20 दिन से लापता दोस्तों अंकित और इसरार के शव दफन मिले। शवों को छिपाने के लिए ऊपर…

बागपत के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर की धूनी के नीचे गड्ढे में 20 दिन से लापता दोस्तों अंकित और इसरार के शव दफन मिले। शवों को छिपाने के लिए ऊपर टाइल्स लगाई गई थीं। मृतक अंकित की बहन से अवैध संबंधों के चलते पुजारी ने यह हत्या की थी। आरोपी पुजारी फरार है। अंकित अपनी बहन को पुजारी के यहां जाते हुए देखता था तो वह विरोध करते हुए झगड़ा करता था। बताया जाता है कि पुजारी ने दोनों दोस्तों को पहले नशीली दवाई पिलाई, फिर जहर के इंजेक्शन लगाए, फिर मंदिर में गड्ढा खोदकर दोनों को दफना दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें