वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन वर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि 6 से 8 नवम्बर तक दीपावली महोत्सव आयोजित किया जाएगा उस दौरान पटाखों के लाइसेंस भी प्रशासन देता है, जहां-जहां पटाखों की दुकानें लगे वे व्यवस्थित लगे और उनके लिए प्रशासन समुचित व्यवस्था करें। दुकानों का किराया भी कितना होगा वह भी सार्वजनिक किया जाए, ठेका किस स्थान पर दिया जाएगा वह भी तय हो। समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाए। जहां पटाखा मार्केट बने और दुकानें लगे वहां का मैदान भी समतल हो, वहां पीने के पानी और सफाई व्यवस्था के साथ रोशनी भी रहे। पटाखा दुकानों का बीमा भी अनिवार्य किया जाए, जहां-जहां पटाखा दुकानें बने वहां फायर ब्रिगेड खड़े रहे, पानी के टैंकर भी लगाए जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






