सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

दिव्य अष्टमुखी पशुपतिनाथ श्रृंगार

न.प्र.)। सावन के चौथे सोमवार पर होलकर कालीन प्राचीन श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पारसी मोहल्ला छावनी में भगवान श्री रामेश्वर महादेव का भव्य अष्टमुखी पशुपतिनाथ श्रृंगार किया गया। दर्शन के…

न.प्र.)। सावन के चौथे सोमवार पर होलकर कालीन प्राचीन श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पारसी मोहल्ला छावनी में भगवान श्री रामेश्वर महादेव का भव्य अष्टमुखी पशुपतिनाथ श्रृंगार किया गया। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कांकडा आरती, भजन संध्या और फरियाली प्रसादी का वितरण किया गया। रामनारायण अग्रवाल, पं.धीरज वैष्णव, टंटू शर्मा, हर्षित शर्मा, अलंकार रायकवार, पन्ना, सृष्टि, नंदनी, रंजना एवं अनिता सहित पूरी टीम ने श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं संभालीं। उक्त जानकारी मुकेश कचोलिया ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें