निपानिया स्थित आशीर्वाद विला के गणेश उत्सव में ऑर्किड भवन के रहवासियों की ओर से सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा की संध्या आरती के बाद बड़ी संख्या में रहवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। सपना, रामकृष्ण यादव, सुकन्या, राजेश प्रताप सिंह, आकांक्षा, संजीव अरजरिया, रचना, संजय तिवारी, गिरिजा, नीरज शर्मा, प्रकाश रुंगटा, अपर्णा, प्रसाद भिसे, मनीषा कापड़े मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






