एलआईजी लिंक रोड स्थित अनुराग नगर में भव्यप्रभाश्रीजी म.सा. आदिठाणा 4 की निश्रा में अध्यात्मलक्षी चातुर्मास महोत्सव में प्रतिदिन जप-तप, प्रतिक्रमण, पौषध सहित विभिन्न अनुष्ठान चल रहे हैं। मंदिर पर इस दौरान 15 सितम्बर तक पर्युषण में प्रतिदिन आरती, आंगी, नए-नए संगीतकारों के साथ रात्रि को 8 से 10 बजे तक भक्ति संगीत के आयोजन भी किए जा रहे है। गच्छाधिपति विज्ञानप्रभ सूरीश्वर म.सा. की निश्रा में बड़ी संख्या में समाज बंधु मन्दिर पहुंचकर पुण्य लाभ उठा रहे हैं। पूजा के परिधान में तप-तपस्या, पौषध एवं अन्य शास्त्रोक्त क्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है। हेमंत डोसी, अशोक शाह, कल्पक गांधी, कैलाश कटारिया सहित अन्य आयोजन से जुडे है। 12 सितम्बर को भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन महोत्सव और प्रतिक्रमण 15 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे से आयोजित होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






