मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

दिंडी यात्रा

सिलीकॉन सिटी में रोजाना प्रभातफेरी निकालकर दिंडी यात्रा का निमंत्रण दिया जा रहा है। आज सिलीकॉन सिटी में शाम 5.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से विट्ठल रुक्मिणी मंदिर तक…

सिलीकॉन सिटी में रोजाना प्रभातफेरी निकालकर दिंडी यात्रा का निमंत्रण दिया जा रहा है। आज सिलीकॉन सिटी में शाम 5.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से विट्ठल रुक्मिणी मंदिर तक दिंडी यात्रा निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में मराठी समाजजन मौजूद रहेंगे। प्रशांत बड़वे, डॉ. भूषण नीलकंठ फुशे ने बताया कि आज आषाढ़ी एकादशी पर यह यात्रा निकाली जाएगी। दिंडी यात्रा में अण्णा महाराज, बाबा साहेब तराणेकर, सुनील शास्त्री, प्रवीण पाणसे, विधायक मधु वर्मा, मिलिंद महाजन सहित अन्य शामिल होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें