श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ महासभा की साधारण सभा लश्करी दिगंबर जैन मंदिर गोराकुंड में पर आयोजित हुई। मंगलाचरण के बाद महासभा के कार्यों और आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
प्राचीन मंदिरों के संरक्षण और संवर्धन के कार्यों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सहयोग और दान आदि का संकल्प लिया गया। देेवेन्द्र सेठी, इंद्रकुमार सेठी, टी.के. वेद, ओम पाटोदी, रेखा संजय जैन, कैलाश लुहाडिया, राकेश पाटनी मौजूद थे। रेखा संजय जैन को इंदौर नगर कार्यकारिणी में क्षेत्रीय संयोजक पद पर मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में सीए मौसम शाह, रुपेश बड़जात्या, सुनील बांझल, रेखा संजय जैन, रवि जैन, सुमित सेठी, डॉ. अभिषेक सेठी, विजेंद्र सोगानी, पुष्पेंद्र वेद, सुनील गोधा, भावना गोधा, नलिनी पंकज पहाड़िया, सतीश कासलीवाल, राकेशकुमार जैन, नीलेश जैन, रविंद्र जैन, सुनील जैन, अवि पाटोदी, अविनाश जैन, भरत जैन, प्रमिला पाटनी, दिलीप पाटनी, सुशील पंतग्या, महावीर सेठ, आनंद पहाड़िया, विनोद जैन, श्रीपाल जैन, प्रदीप बिलाला, मयंक जैन को मनोनीत किया गया है। नए पदाधिकारियों को बधाई भी दी गई।
इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव के अंतर्गत नेमीनगर जैन कालोनी में नेमिनाथ महिला मंडल ने महिलाओं के लिए
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






