श्री हरिहर भागवत मंडल की मेजबानी में शहर के ढाई सौ श्रद्धालु कल दोपहर ट्रेन से

शुकताल के लिए रवाना हुए। आज 24 से 30 सितम्बर तक हनुमान धाम आश्रम गंगा तट पर 7 दिवसीय भागवत ज्ञान का आयोजन रोजाना दोपहर 12 से 3 बजे तक आयुष महाराज के श्रीमुख से होगा। विमल हेतावल ने उक्त जानकारी दी।
इंदौर प्रेस क्लब में गणेशोत्सव के अन्तर्गत कवि सम्मेलन के आयोजन में जहां रचनाकारों ने रचनाओं की प्रस्तुति दी वहीं पत्रकारों ने भी रचनाओं की प्रस्तुति में अपने को अग्रणी रखा। रमण रावल, पंकज दीक्षित, अजीज अंसारी, सतलज राहत, हर्षवर्धन प्रकाश, प्रो. राजीव शर्मा शामिल थे। स्वागत प्रदीप जोशी, संजय त्रिपाठी, अभिषेक चेंडके, मुकेश तिवारी ने किया। राजेश उदावत, सतीश जोशी, अरविन्द तिवारी भी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






