सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

तिरला में डोल ग्यारस पर श्रद्धालुओं की देर रात तक दिखी आस्था

धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। धार से 8 किलोमीटर दूर ग्राम तिरला में डोल ग्यारस जल झूलनी एकादशी का पर्व कल धार्मिक उत्साह के साथ पुरानी परम्परा के अन्तर्गत…

तिरला में डोल ग्यारस पर श्रद्धालुओं की देर रात तक दिखी आस्था

धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। धार से 8 किलोमीटर दूर ग्राम तिरला में डोल ग्यारस जल झूलनी एकादशी का पर्व कल धार्मिक उत्साह के साथ पुरानी परम्परा के अन्तर्गत मनाया गया। डोल ग्यारस पर कल चल समारोह निकाला गया। भगवान का डोल विशेष शृंगारित किया गया था। भगवान अपने भक्तों को दर्शन देने खुद निकले तो श्रद्धालुओं ने भी अपने भगवान और साथ में आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। डोल का पूजन भी किया गया। डोल को निहारने के लिए 20 से अधिक गांव से सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण श्रद्धालु तिरला की सड़क पर मौजूद रहे। सभी मंदिर से भगवान को डोल में विराजित किया गया था। शाम 4 बजे डोल नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जगह- जगह पूजा, अर्चना, आरती की गई। यह डोल प्राचीन बावड़ी पहुंचा, जहां भगवान को जल विहार कराया गया। रात को सभी डोल अपने-अपने मंदिर पहुंचे, मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान की अगवानी कर पूजा, अर्चना और आरती की। डोल के साथ झांकियां भी थी, जिसे भी निहारा गया था। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। तिरला सरपंच आरती पटेल ने भगवान का पूजन किया और मंच से श्रद्धालुओं और अखाड़ों के उस्ताद खलीफाओं का स्वागत भी किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें