सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

इन आंखों में श्रद्धालुओं को नजर नहीं आ रहा है अपनापन ऐसा लगता है माताजी की प्रतिमा के लिए बनाई गई आंखें गणेशजी को लगा दी

लाखों लोगों की श्रद्धा के केंद्र खजराना गणेश की प्रतिमा में लगाई गई नई आंखों की इस समय चर्चा हो रही है। इन आंखों में श्रद्धालुओं को अपनापन नजर नहीं…

इन आंखों में श्रद्धालुओं को नजर नहीं आ रहा है अपनापन ऐसा लगता है माताजी की प्रतिमा के लिए बनाई गई आंखें गणेशजी को लगा दी

लाखों लोगों की श्रद्धा के केंद्र खजराना गणेश की प्रतिमा में लगाई गई नई आंखों की इस समय चर्चा हो रही है। इन आंखों में श्रद्धालुओं को अपनापन नजर नहीं आ रहा है। लोगों को ऐसा लगता है कि माता जी की प्रतिमा में लगाने के लिए बनाई गई आंखें गणेश जी को लगा दी गई है। इन दिनों खजराना गणेश जी का स्वरूप ही बदला बदला नजर आ रहा है। जो भक्त लंबे समय से खजराना गणेश जी के दर्शन करते आ रहे हैं उन्हें यह बदलाव उपयुक्त नहीं लग रहा है। हाल ही में खजराना गणेश जी की नई आंखें लगा दी गई हैं बताया जाता है कि इन आंखों में हीरा लगाया गया है। यह भी बताया जाता है कि गणेश जी की आंखें बड़ी-बड़ी और उभार वाली हो गई है। खजराना गणेश जी हाथी के मस्तक के स्वरूप में हैं। हाथी की आंखें कभी भी बड़ी-बड़ी नहीं होती है और हाथी की आंखें हमेशा अंदर धंसी हुई होती हैं। लेकिन यहां के पुजारियों ने बिना भक्तों और अन्य लोगों की राय लिए बड़ी बड़ी आंखें लगवा दी। यही हाल गर्भगृह का भी है। देश के जितने भी प्राचीन मंदिर हैं या ज्योतिर्लिंग हैं उनमें करोड़ों भक्त पहुंचते हैं लेकिन उनका कभी भी मूल स्वरूप नहीं बदला गया है। किसी भी मंदिर के गर्भगृह में फिर भी यहां का गर्भगृह द्वार कभी भी चौड़ा नहीं किया गया। लेकिन इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में बढ़ती भक्तों की संख्या का हवाला देकर द्वार को चौड़ा कर दिया गया है। गर्भगृह में भी छेड़छाड़ की गई है। यही नहीं गर्भगृह के ठीक बाहर वीआईपी दर्शन के लिए ढाई फीट गहरा एक रास्ता बनाया गया है। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के लिए उत्तर उत्तर दक्षिण में स्थित द्वारों को भी बंद किया गया है शहर के एक प्राचीन मंदिर के पुजारी ने कहा कि परिवर्तन यह वस्तु के अनुरूप नहीं है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें