शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
धर्म

दक्षिण भारत यात्रा पैकेज के नाम पर वकील से 1.40 लाख की साइबर ठगी

स्वास्तिक टूर का पम्पलेट देखकर किया था संपर्क, एडवांस राशि जमा कराकर न टिकट दिए, न रुपये लौटाए

इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन ट्रैवल पैकेज के नाम पर एक वकील को चूना लगाने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने धार्मिक यात्रा का सस्ता टूर पैकेज देने का झांसा देकर पीड़ित से 1 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए और इसके बाद न तो हवाई व ट्रेन टिकट भेजे और न ही जमा रकम वापस लौटाई। एमजी रोड थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की यह वारदात फरियादी राकेश लाड के साथ घटित हुई, जो पेशे से वकील हैं। पीड़ित राकेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हाल ही में स्वास्तिक टूर के नाम से यात्रा पैकेज का एक पम्पलेट देखा था, जिस पर संपर्क के लिए एक मोबाइल नंबर दर्ज था। जब उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया, तो प्रवीण घोडके नामक व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप पर दक्षिण भारत यात्रा का टूर पैकेज भेजा। इसके बाद फरियादी ने जब वाराणसी, अयोध्या, रामेश्वरम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए अलग प्लान मांगा, तो आरोपी ने 16 जुलाई को चार लोगों के लिए कुल 2 लाख 34 हजार रुपये का टूर पैकेज प्लान भेजा। आरोपी ने शर्त रखी कि यात्रा कन्फर्म करने के लिए 60 प्रतिशत एडवांस राशि तुरंत जमा करनी होगी और इसके लिए एक क्यूआर कोड व्हाट्सएप पर भेज दिया। झांसे में आकर फरियादी ने दो अलग-अलग बार में कुल 1 लाख 40 हजार रुपये उस क्यूआर कोड पर ट्रांसफर कर दिए। रुपये ट्रांसफर होते ही आरोपी ने 24 घंटे के भीतर सभी कन्फर्म टिकट भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी टिकट नहीं भेजे। जब पीड़ित ने दबाव बनाया, तो आरोपी बहानेबाजी करने लगा। धोखाधड़ी का अहसास होने पर फरियादी ने तत्काल शिकायत दर्ज कराई। एमजी रोड पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें