अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर कल अग्रवाल समाज पूर्वी क्षेत्र द्वारा सांई मंदिर नंदानगर से मालवा मिल अनाज मंडी स्थित अग्रसेन धाम तक बडी संख्या में अग्रवाल समाजजनों की मौजूदगी में कलश यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में मातृशक्तियों सहित समाजजन मौजूद रहे। अग्रसेन महाराज के जयकारे भी गूंजे। महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी का पूजन भी किया। रथ से कुलदेवी महाललक्ष्मीजी द्वारा बरकती सिक्के दिए जा रहे थे जिसे अग्रवाल समाजजन प्राप्त कर रहे थे। मातृशक्तियां कलश लेकर और बच्चे घोडों पर ध्वजारोहण और फैंसी ड्रेस में शामिल हुए। संयोजक गणेश गोयल ने बताया कि समाज के वरिष्ठ के अलावा समाजजन और राजनेता भी शामिल हुए। आयोजन से पीडी अग्रवाल, अजय गोयल, नरेश मित्तल, मौजूद गोविन्द गर्ग जुडे हुए थे। वरिष्ठ विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, प्रकाश मोमबत्ती, राजेश गर्ग केटी, अशोक ऐरन, जगदीश गोयल बाबाश्री, महेश मित्तल, प्रयोग गर्ग सहित अन्य थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






