सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

सुदर्शन गुप्ता की गेप के बाद फिर चुनरी यात्रा

विधानसभा में पहुंचने का सजाए रखा है सपना

सुदर्शन गुप्ता की गेप के बाद फिर चुनरी यात्रा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता फिर से विधानसभा में पहुंचने की तमन्ना को लेकर सपना सजाये हुए हैं। विधायक रहते सालोंसाल तक उन्होंने चुनरी यात्रा बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक निकाली। एक गेप के बाद फिर से सुदर्शन गुप्ता अब अगले माह 18 अक्टूबर को चुनरी यात्रा निकालने की तैयारी में जुट गए हैं। इस आयोजन को लेकर खास समर्थकों के साथ उन्होंने चर्चा की थी, फिर एक बैठक भी आयोजित की, जिसमें तिथि तय की गई। अभी इस विधानसभा से विधायक कैलाश विजयवर्गीय है और यह विधानसभा कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय संभालते हैं, मंत्री होने के नाते उन्हें समय नहीं मिलता है। इस बार सुदर्शन गुप्ता को उम्मीद है कि उन्हें टिकिट संगठन दे सकता है। इसलिए उन्होंने फिर जनता के बीच चेहरा बनाए रखने के लिए अगले माह चुनरी यात्रा का बड़ा आयोजन रखा है। आज भी सुदर्शन गुप्ता ने 17 ही वार्डों में अपने पुराने समर्थकों को एकजुट कर रखा है। राजनीतिक सूत्रों का यह भी कहना है कि गुप्ता के समर्थक कहीं ना कहीं वर्तमान में राजनीतिक हासिये पर है, इसलिए समर्थक भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा और आगामी विधानसभा चुनाव की उम्मीद में सक्रिय हो गए हैं। यह तो सभी जानते हैं कि सुदर्शन गुप्ता का टिकिट 2023 में कटने के बाद भी वे अभी तक विधानसभा से लेकर अपने प्रभार वाले क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं। हंसदास मठ की बैठक में बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे थे।

सुदर्शन गुप्ता की गेप के बाद फिर चुनरी यात्रा

इनमें कुछ जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी है। वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन भी बैठक में पहुंचे और उद्बोधन भी जोश के साथ दिया। बैठक में निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राकेश शर्मा, भूपेंद्र केसरी, कमल वाघेला, महेश चौधरी, शिखा संदीप दुबे, बरखा नितिन मालू, संध्या यादव, मनोज मिश्रा, राहुल जायसवाल, कपिल शर्मा, मंजू ठाकुर, सीमा कृष्णवल्लभ डाबी, पराग कौशल, ममता सुभाष सुनेरे, सोनाली मुकेश धारकर, नितिन कश्यप, नीता मुकेश शर्मा, बबली नरवले, गगन यादव, सावन वर्मा, सुनीता जयपाल, गायत्री गावड़े, सांसद प्रतिनिधि सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें