पारसी मोहल्ला छावनी में श्री रामेश्वरम घाट प्राचीनतम शिव मंदिर पर हरियाली अमावस्या पर विशेष श्रृंगार कर आरती भी की गई। बालिकाओं ने रंगोली में बिल्व पत्र का वृक्ष बनाया, श्रद्धालुओं ने सुबह से लेकर रात तक दर्शन किए। उक्त जानकारी विक्की रायकवार ने दी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनन्द जैन कासलीवाल ने कहा कि एक तरफ महापौर पुष्यमित्र भार्गव कहते हैं कि हम पूरे इंदौर को बैनर-पोस्टर मुक्त बनाएंगे और इधर सांसद, विधायक, पार्षदों के चित्र के साथ रैली, पदयात्रा और अन्य कार्यक्रमों के बैनर-पोस्टर, होर्डिंग लगे हुए हैं। जैन ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अन्तर है, महापौर को चाहिए कि वे सांसद, विधायक वाले चित्र के पोस्टर भी हटाए और शहर को बदरंगा होने से बचाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






