सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

चारभुजानाथ की पदयात्रा के लिए निमंत्रण 200 से अधिक पदयात्री करेंगे 550 किलोमीटर की पैदल यात्रा

चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ से जुड़े तरुण व्यास महाराज, संतोष जोशी संटू ने बताया कि 200 से ज्यादा श्रद्धालु चारभुजानाथ गढ़बोर राजस्थान की 550 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा…

चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ से जुड़े तरुण व्यास महाराज, संतोष जोशी संटू ने बताया कि 200 से ज्यादा श्रद्धालु चारभुजानाथ गढ़बोर राजस्थान की 550 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा कल सुबह 8 बजे भगवान के जयकारों के साथ रवाना होगी। इस यात्रा को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य राजनेताओं को निमंत्रण भी अर्पण करेंगे, रथ, बग्घी, झांकी सहित तामझाम भी शोभायात्रा में रहेंगे। युवा से लेकर बुजुर्ग तक इस यात्रा में शामिल हो रहे है। विजय जोशी पार्षद, ओमप्रकाश जोशी, मुकेश व्यास भी आयोजन से जुडे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें