सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

जुलूस मार्ग पर लगे अग्रसेन एवं महालक्ष्मी के जयघोष

श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती पर कल राजबाड़ा से चिमनबाग मैदान तक बडी संख्या में अग्रवाल समाजजनों की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई. जुलूस मार्ग…

जुलूस मार्ग पर लगे अग्रसेन एवं महालक्ष्मी के जयघोष

श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती पर कल राजबाड़ा से चिमनबाग मैदान तक बडी संख्या में अग्रवाल समाजजनों की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई. जुलूस मार्ग पर अग्रसेन एवं महालक्ष्मी के जयघोष गुंजते रहे। हजारों बंधुओं ने हाथों से खींचा रथ, महिलाओं ने उठाई पालकी, गरबा-भजन मंडली की प्रस्तुतियां भी होती रही। चिमनबाग पहुंचकर वहां सम्मेलन शुरू किया गया। महाआरती भी हुई। सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ। गणेश गोयल, अरविन्द बागडी ने उक्त जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7