इंदौर (सिटी
सिंधी समाज देश- प्रदेश के साथ इंदौर में भी चालिहा महोत्सव मना रहा है। झूलेलाल मंदिर छत्रीबाग एवं वीर सावरकर नगर, क्रांतिकृपलानी नगर, जयजगत अन्नपूर्णा रोड और अन्नपूर्णा क्षेत्र के सिंधी बाहुल्य क्षेत्र में आयोजन हो रहे हैं। बहराणा साहब सजाकर छप्पन भोग भी लगाए गए। आरती पल्लव, अरदास के आयोजन भी हो रहे हैं। कीर्तन पर नृत्य भी किए जा रहे हैं। संजय बत्रा, मंजू ठाकुर और मातृशक्तियां नीतू चावला, काव्या वाधवानी, मुस्कान फेरवानी, जया कल्याणी, मोनिका बुधवानी, इशिका निचलानी के अलावा रमेश गिदवानी, संजय अरोड़ा भी सेवा दे रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






