सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

रामापीर के जयकारों से गूंजा मध्य क्षेत्र, देर रात तक हुआ भंडारा

फोटो-रामापीर कल तेजा दशमी अवसर पर धानगली स्थित रामदेव बाबा मंदिर पर धार्मिक आयोजन किया गया। शाम को पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में आसपास के रहवासी, व्यापारी शामिल हुए।…

रामापीर के जयकारों से गूंजा मध्य क्षेत्र, देर रात तक हुआ भंडारा

फोटो-रामापीर

कल तेजा दशमी अवसर पर धानगली स्थित रामदेव बाबा मंदिर पर धार्मिक आयोजन किया गया। शाम को पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में आसपास के रहवासी, व्यापारी शामिल हुए। बाबा रामदेव के जयकारों से यात्रा मार्ग गूंज उठा। शाम को महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चलने वाले भंडारे में टेबल पर भोजन करने की व्यवस्था को भी श्रद्धालुओं ने अच्छा प्रयास बताया। रुपेश देवडा ने बताया कि बीते 46 वर्षों से यह आयोजन हो रहा है। इस आयोजन से कई पीढ़ियां जुडी हुई है। कई लोग जो पहले इस क्षेत्र में रहते थे वे आज भी दशमी पर्व धानगली में ही बाबा रामदेव के दरबार में मनाते है। इस आयोजन से रुपेश देवडा, राजेश पारीक, मनीष देवडा, गोपाल देवडा, पुरुषोत्तम तिवारी, कुंदन जादम, पुरुषोत्तम परिहार, विजय सोनी, कमल प्रजापत जुडे है। आयोजन में कई राजनेता, संत भी शामिल हुए। संचालन चर्चित एंकर रुपेश प्रजापत ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें