‘ब्रह्म गौरव कावड़ यात्रा' का आयोजन 16 अगस्त को प्राचीन देवगुराड़िया से सुबह 9.30 बजे से पांडवकालीन केवड़ेश्वर महादेव तक निकाली जाएगी। रविवार को बडी संख्या में ब्राह्मण समाजजन मौजूद रहेंगे। आयोजन का पहला निमंत्रण चिंताहरण गणपति को अर्पण किया गया। जयप्रकाश नाईक, शैलेन्द्र जोशी, राजेश पाठक, मुकेश शर्मा, पारितोष जमींदार, मितेश त्रिवेदी, रवि शुक्ला, तुषार जमींदार, शुभम दुबे सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






