शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

आज मनाया जा रहा है भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन

श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व चल रहे है। सभी मंदिरों में सुबह पूजन, अभिषेक और प्रवचन के आयोजन हो रहे है। शाम को भी धार्मिक आयोजन किए जा रहे…

श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व चल रहे है। सभी मंदिरों में सुबह पूजन, अभिषेक और प्रवचन के आयोजन हो रहे है। शाम को भी धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। एलआईजी लिंक रोड स्थित अनुराग नगर स्थित श्री मुनिसुक्रत स्वामी जैन श्वेताम्बर तपागच्छ मंदिर पर बडी संख्या में जैन समाजजन पहुंच रहे है। शनिग्रह के अधिपति मुनिसुक्रत स्वामी के दर्शन-पूजन भी किया जा रहा है। आज सुबह से भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन आयोजन हो रहा है। साध्वी भव्यप्रभाश्रीजी म.सा. आदिठाणा 4 की निश्रा में कल कल्पसूत्र बोहराया गया जिसका लाभ डॉ जयंत डोसी परिवार ने लिया। 15 सितम्बर को संवत्सरी प्रतिक्रमण दोपहर 3 बजे से नूतन सुखदायी उपाश्रय में होगा। हेमंत डोसी, कैलाश कटारिया, अशोक शाह एवं कल्पक गाँधी सहित अन्य आयोजन से जुड़े है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें