सावन माह के दूसरे सोमवार को इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित बिल्वपत्रेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर को फूलों और बेलपत्र से सजाया गया। दीपक कर्दम, संजय त्रिपाठी, प्रदीप जोशी, अरविन्द तिवारी, अभिषेक चेंडके, मुकेश तिवारी, अभय तिवारी, श्याम कामले, विजय भट्ट, अभिषेक रघुवंशी, राजीव उपाध्याय, विपिन नीमा, राहुल वावीकर, डॉ. अर्पण जैन, प्रवीण बरनाले, राजेंद्र कोपरगांवकर, नितिन सोलंकी, बंटी गुंजाल, सतीश गौड़, देवेंद्र मालवीय, दीपक जैन सहित अन्य भोले की भक्ति में मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






