भूतेश्वर महादेव मंदिर पचकुइया की शाही सवारी सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे पंचकुइया स्थित मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर लगभग 10 किमी का भ्रमण कर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। भगवान भूतभावन भोलेनाथ इस यात्रा में दूल्हे के रूप में करीब पांच क्विंटल सुगंधित फूलों, बिल्व पत्रों से सुसज्जित रथ और पालकी में विराजित होकर अपने भक्तों का कुशलक्षेम जानने और दर्शन देने निकलेंगे। अभी सावन मास में बिल्व पत्र से 24 घंटे भूतेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की जा रही है जिसका भी रिकार्ड बनने वाला है। हरीशानंद तिवारी एवं आचार्य पं. यतीन्द्र तिवारी ने बताया कि यात्रा के दौरान 200 से अधिक मंचों से भगवान और भक्तों का स्वागत होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






