सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

भूतेश्वर बाबा की यात्रा रात 2 बजे मंदिर पहुंची

फिर हुई आरती, 3 बजे हुआ मंदिर खाली बम्बई बाजार में पुलिस अधिकारी और कर्मी भी बड़ी संख्या में रात 12 बजे तक रहे मौजूद

पश्चिमी क्षेत्र के भूतेश्वर महादेव पंचकुइया की शाही सवारी कल मंदिर से दोपहर 3.30 बजे बाबा को रथ में सवार कर शुरू की गई थी। यात्रा यहीं से देरी से इसलिए शुरू हुई कि भूतेश्वर के समीप वीर अलीजा बाबा का स्थान है और अलीजा बाबा दरबार की ओर से भी भूतेश्वर बाबा का मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया था, यहां भी देरी लगी। पंचकुइया से लेकर बड़ा गणपति और वहां से टोरी कार्नर, राजवाड़ा तक कई मंचों से स्वागत चलता रहा। राम भक्त हनुमान मंदिर सुभाष चौक पर भी स्वागत और पूजन का दौर चला यहां भी समय लगा। जैसे-जैसे शाम और रात होती गई, वैसे-वैसे श्रद्धालु बढ़ते चले गए। यह यात्रा रात 12 बजे के करीब बम्बई बाजार पहुंची मुस्लिम समाज का ईद मिलादुन्नबी का पर्व पर खरीददारी करने मुस्लिम समाजजन पहुंचते हैं, यहां भी दुकानें खुली थी, भीड़ थी इसलिए पुलिस भी यहां अलर्ट रही। यात्रा सामान्य रूप से अच्छे सौहार्द्र के साथ निकली। राजमोहल्ला चौराहा पर यह यात्रा रात करीब 1.15 बजे पहुंची और रात 2 बजे के करीब यह यात्रा पंचकुइया मंदिर पहुंची, जहां बाबा को रथ से वापस उतारा गया और फिर महाआरती हुई। करीब 3 बजे तक श्रद्धालु मंदिर में रहे, फिर मंदिर खाली हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें