श्री पालीवाल जय अम्बे ग्रुप 24 श्रेणी द्वारा अन्नपूर्णा मंदिर इमली बाजार-तिलक पथ में आज भगवान भोलेनाथ का श्रीनाथजी स्वरूप में श्रृंगार किया गया। आज झूला उत्सव और हरिहर मिलन का आयोजन भी किया जाएगा। भोलेनाथ गोरा के साथ हरियाली के बीच झूला हिंडोला दर्शन देंगे। आज सुबह से रुद्राभिषेक के बाद शाम को श्रृंगार दर्शन, महाआरती, प्रसादी, भजन- कीर्तन के आयोजन होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






