शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

भगवान नेमिनाथ जन्म एवं दीक्षा कल्याणक आयोजन

इंदौर। सिटी केशरी वाटिका, एयरपोर्ट रोड पर गच्छाधिपति, नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. एवं मुनि मंडल की निश्रा में भगवान नेमिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम…

इंदौर। सिटी

केशरी वाटिका, एयरपोर्ट रोड पर गच्छाधिपति, नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. एवं मुनि मंडल की निश्रा में भगवान नेमिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में धर्म और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बाहर से आए श्रीसंघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शुभारंभ राकेश ओरा, रवि मोदी, शैलेन्द्र सुराणा, महेंद्र बागवाला, धर्मचंद बोहरा, केविन शाह, त्रषभ ओरा, हेमेन्द्र जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया। त्रिलोक एवं नेम कुमारी की प्रस्तुति हुई। गच्छाधिपति ने मंगलाचरण किया और धार्मिक कार्यक्रम शुरू करवाया। 14 स्वप्नों को जीवंत प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत किया। अदिति सुराणा एवं देवांशी जैन के संयोजन में प्रत्येक स्वप्न को प्रस्तुत किया। सिद्धरत्न विजय म.सा. ने सार्थक उदबोधन दिया। अच्छी प्रस्तुति देने वाले 14 बच्चों को पारितोषिक राशि घोषित की गई। तपस्वियों का बहुमान किया गया। जैन फेडरेशन के पदाधिकारी भी संत के दर्शन के लिए पहुंचे थे। कल भी शकृत्स्व अभिषेक का आयोजन हुआ। महेन्द्र बागवाला, धनराज संघवी, नीरज सुराणा, महेंद्र संघवी, रवि मोदी, हीरालाल बाफना, वीरेंद्र लुंकड़, पवन सुराणा मौजूद थे। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य राजनेता भी मौजूद रहे। उक्त जानकारी राजेश जैन युवा ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें