मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

भगवान कल्कि की रथ यात्रा कल

राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के स्थापना दिवस के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं श्री रामराज्य संकल्पना ट्रस्ट, अयोध्या धाम के संयुक्त तत्वावधान में कल गुरु पूर्णिमा पर…

राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के स्थापना दिवस के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं श्री रामराज्य संकल्पना ट्रस्ट, अयोध्या धाम के संयुक्त तत्वावधान में कल गुरु पूर्णिमा पर भगवान कल्कि की रथ यात्रा का आयोजन गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर शिवधाम से सुबह 10 बजे से होगा। उसके पूर्व सुबह 6 बजे भगवान कल्कि की पाद पूजा, अभिषेक, हवन, महाआरती होगा, श्रृंगार भी किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे से प्रसादी का आयोजन भी होगा। आयोजन से मनीष माधुरी तिवारी सहित अन्य जुड़े हुए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें