देवी अहिल्या बंगाली स्वर्ण शिल्पी सेवा समिति द्वारा मंच लगाकर कल गांधी हॉल से राजवाड़ा तक निकली देवी अहिल्या माता की पुण्यतिथि पर यात्रा का स्वागत किया। खाद्य पदार्थ का वितरण भी किया गया। सुशांत सामंत, अविजित माइति ने बताया कि मंच पर माँ दुर्गा की प्रतिमा लगाई गई थी। बंगाली युवतियों ने नृत्य की प्रस्तुति भी दी। सांसद शंकर लालवानी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






