सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

मूसाखेड़ी में राठायन माता मंदिर पर टाइल्स लगाकर सौंदर्यकरण कार्य

भक्तों को सुलभ और व्यवस्थित दर्शन कराने की प्लानिंग

मूसाखेड़ी गुलाबबाग कॉलोनी में पालीवाल ब्राह्मण समाज की अधिष्ठात्री कुलदेवी श्री राठायण माताजी के मंदिर पर नवरात्रि की तैयारी नजर आ रही है। सालों बाद माता मंदिर में बाहर से लेकर भीतर तक सौंदर्यकरण और संवारने का काम तेजी के साथ चल रहा है। माता मंदिर के गर्भ गृह से लेकर बाहर तक नई आकर्षक डिजाइन वाली टाइल्स लगाकर मंदिर को चमकाने का काम किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी भोपाजी रामकिशन जोशी ने बताया हनुमान जी का नवीन मंदिर निर्माण के साथ माताजी के मंदिर के गर्भ गृह में टाइल्स बदलने के साथ रंगाई – पुताई कर मंदिर में अन्य कई सौंदर्यकरण के कार्य किए जा रहे है। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली नौ दिवसीय नवरात्रि में आने वाले माता भक्तों को सुलभ और व्यवस्थित दर्शन हो इसको लेकर इन दिनों मंदिर में नवीनीकरण और सौन्दर्यकरण के कार्य किए जा रहें है। गौरतलब है कि पालीवाल ब्राह्मण समाज की अधिष्ठात्री श्री राठायण माता मंदिर पर इंदौर शहर के साथ राजस्थान, मुंबई, गुजरात और अन्य शहरों से भी माताजी के दर्शनों के लिए भक्तों का लगातार नौ दिनों तक तांता माता के दरबार में लगा रहता है। इस दौरान सभी को मंदिर में सुलभ दर्शन और व्यवस्थित बैठक व्यवस्था मिलें इसको लेकर इन दिनों मंदिर में नवरात्रि की तैयारी को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें