भूतेश्वर महादेव मंदिर पंचकुइया पर इस सावन मास में लगातार एक लाख बिल्व पत्र से भगवान का पूजन अर्चन, अभिषेक, मंत्रों के साथ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में पहुंच रहे हैं। बटुक और श्रद्धालुओं ने भी मंत्रोच्चार के बीच अष्ट प्रहर बिल्व अर्चना की। 8 पार्थिव शिवलिंग पर बिल्व पत्रों से अष्ट प्रहर पूजन हो रहा है। अब तक 6 लाख बिल्व पत्रों से पूजा अर्चना हो चुकी है। 24 घंटे आचार्य और ब्राह्मणों के सानिध्य में रोजाना 1 लाख बिल्व पत्र से रुद्राभिषेक, रुद्रपाठ एवं शिव आराधना हो रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






