हाईलिंक सिटी में श्री गणेशजी की स्थापना करने के साथ रोजाना महाआरती की जा रही है, प्रसाद का भोग भी लगाकर वितरित किया जा रहा है। 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। कालोनी के सभी रहवासी इस धार्मिक कार्यक्रम से जुडकर सभी कार्यक्रम में मौजूद रहते है। धर्मेंद्र गेंदर, उमेश अग्रवाल, राजीव शर्मा, पंकज गुप्ता, महेश कश्यप सहित मातृशक्तियां उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






