शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

बल्ले व चाकू से किया हमला

फोन कर मंदिर के पास बुलाया, फिर की वारदात

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के राम मंदिर के पास फोन कर बुलाने के बाद दो युवकों पर क्रिकेट बैट और चाकू से हमला करने की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए हमला किया और मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, न्यू राम नगर निवासी फरियादी तुषार पिता इन्दरसिंह चौहान ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह अपने दोस्त नीरज यादव के साथ न्यू राम नगर रास्ते पर था, तभी नीरज के मोबाइल पर उसके दोस्त आकाश का फोन आया। आकाश ने उनसे राम मंदिर के पास आकर मिलने की बात कही। रात करीब 10 बजे जब तुषार और नीरज राम मंदिर के पास पहुंचे, तो वहां पहले से आरोपी पीयूष निवासी विजयवर्गीय नगर और आकाश उर्फ अक्कू राजपूत निवासी सुंदर नगर अपने अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। दोनों को देखते ही आरोपी गाली-गलौज करने लगे और बोले कि वहां ज्यादा नेता बन रहे थे, अब तुमको बताते हैं। इसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखे क्रिकेट बैट और चाकू से तुषार और उसके दोस्त पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें