सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

बालाजी मंदिर के सामने आधा दर्जन नई दुकानें तैयार, शिफ्टिंग प्रक्रिया अटकी

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए हुआ था निर्माण विवादों में उलझा

इंदौर। विधानसभा तीन के अंतर्गत नौलखा क्षेत्र में चिड़ियाघर के सामने स्थित बालाजी मंदिर के सामने ट्रैफिक जाम से राहत के लिए क्षेत्रीय पार्षद द्वारा निगम से पुल के पास खाली जगह पर आधा दर्जन नई दुकानों का निर्माण तो करवा दिया है। लेकिन अब इन दुकानों में बालाजी मंदिर के बाहर अस्थाई हार फूल और पूजन सामग्री की दुकानें लगाने वालों की आपसी लड़ाई और दुकानों को लेकर विवाद की स्थिति के कारण लंबे समय से मामला उलझा पड़ा है। इधर निगम ने भी दुकान तैयार होने के बावजूद लंबे समय से मामले को ठ ंडे बस्ते में डाल रखा है। जबकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि नई दुकान तैयार हो गई तो फिर निगम द्वारा इन्हें शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा है। पक्की दुकानें बन गई है तो इसमें हार फूल की अस्थायी दुकानें शिफ्ट हो जाएगी तो नौलखा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर लोगों को जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। जबकि अभी भारी भीड़ के कारण आए दिन खासकर रात में जाम जैसे हालात बन जाते है।

मंगलवार-शनिवार को रहती है सबसे ज्यादा भीड़-भाड़

वही खास बात यह है कि मंगलवार शनिवार और गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ और गुरुवार के दिन हाट बाजार के कारण भी यहां भारी जाम लगता है। ऐसे में अस्थायी दुकान नई तैयार पक्की दुकान में शिफ्ट हो जाएगी तो कम से कम मंदिर वाली पुलिया पर जाम से राहत मिलेगी। साथ ही भीड़ भाड़ और त्यौहार के समय वाहन चालक आपस में गुत्थमगुत्था नहीं होंगे। इसके अलावा त्यौहार के समय भी भीड़ ज्यादा रहती है उसे समय भी दोनों मुख्य सड़क पर जाम लग जाता है। खासकर कारों की पार्किंग की वजह से भी दिक्कत आती है और वही माहेश्वरी धर्मशाला में भी आए दिन कार्यक्रम चलते रहते है। जिससे इस दौरान भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें