शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

बहराणा साहिब यात्रा का आयोजन पार्षद ने दिलवाई सौगात

भगवान झूलेलाल जी के जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में सिंधूनगर रहवासी संघ द्वारा बहराणा साहिब का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के संतजनों, ब्राह्मणों, वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं…

भगवान झूलेलाल जी के जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में सिंधूनगर रहवासी संघ द्वारा बहराणा साहिब का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के संतजनों, ब्राह्मणों, वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों ने शिरकत की। सिंधी समाज से जुड़े भाजपा नेता पंकज फतेहचंदानी ने बताया बहराणा साहिब यात्रा का शुभारंभ श्री मोहनधाम मंदिर से हुआ, जो सिंधूनगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई माता मंदिर सिंधूनगर पहुँची। समापन स्थल पर भगवान झूलेलाल जी की आरती और अच्छी बरसात की कामना भी की। प्रसाद का वितरण किया गया। पंकज फतेहचंदानी, नीलेश बजाज, अनिल प्रेमचंदानी सहित अन्य मौजूद थे। इंदौर

वार्ड 16 के राम नगर में ड्रेनेज लाइन के लिए पार्षद सोनाली मुकेश धारकर ने प्रयास किए। अब इस विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिससे निकासी की समस्या से राम नगर के रहवासियों को राहत मिलेगी। सुशील शर्मा, स्वर्णा मेण्डल, संतोष बारिया, मनोहर प्रजापत सहित रहवासी अन्य भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें