सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

बाबा रामदेव की शाम को निकलेगी पालकी यात्रा

कल हुआ कीर्तन, आज सुबह अभिषेक, रात्रि को भंडारा

बाबा रामदेव की शाम को निकलेगी पालकी यात्रा

धानगली स्थित बाबा रामदेव के मंदिर पर आज धूप दशमी पर्व मनाया किया गया। आज सुबह बाबा का अभिषेक हुआ। जा रहा है। रुणजीपीर एवं द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव की दशमी पर आज शाम को पालकी यात्रा निकाली जाएगी। शाम 6 बजे महाआरती होगी जिसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। कल शाम को कीर्तन इसके बाद श्रृंगार किया गया। सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। आज सुबह शृंगारित बाबा को खी'रान प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। स्वप्रेरणा नवयुवक मित्रमंडल ट्रस्ट द्वारा मंदिर और आसपास के क्षेत्र में विशेष विद्युत सज्जा भी की गई है। उक्त जानकारी पुरषोत्तम तिवारी, विजय देवड़ा, मनीष देवड़ा, रूपेश देवड़ा, रूपेश प्रजापति सहित अन्य ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें