श्री गुटकेश्वर धाम सद्गुरु परिवार न्यास द्वारा अंतिम सावन सोमवार को बाबा गुटकेश्वर महादेव किला मैदान की शाही सवारी आज मंदिर से दोपहर 3 बजे से निकाली जाएगी। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर सम्मिलित होगी। धीरज शुक्ला, चंद्रप्रकाश दुबे ने बताया कि शाही सवारी शाही लवाजमे के साथ यह यात्रा श्री धाम सरकार के सानिध्य में होगी। पूरे रास्ते भर यात्रा में साधु संत चलेंगे। कई मंचों से भगवान और भक्तों का स्वागत होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






