सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

गणेश आरती से लौट रहे युवक पर हमला, सिर पर मारी ईंट

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिहांसा में गणेश आरती के दौरान सामान रखने की बात को लेकर विवाद गहरा गया। आरती कर लौट रहे एक युवक पर दबंग ने…

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिहांसा में गणेश आरती के दौरान सामान रखने की बात को लेकर विवाद गहरा गया। आरती कर लौट रहे एक युवक पर दबंग ने हमला कर दिया। आरोपी ने युवक का स्पीकर फेंक दिया और विरोध करने पर पास पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सिहांसा निवासी फरियादी संदीप पिता परशराम बारोदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वे गणेश पंडाल में आरती करने के बाद लौटने लगे। इसी दौरान अरिहंत नगर कॉलोनी निवासी आरोपी मोती पटेल आया और वहां रखा फरियादी का स्पीकर उठाकर फेंकने लगा। जब संदीप ने स्पीकर फेंकने से मना किया और गाली- गलौज का विरोध किया, तो आरोपी उग्र हो गया। मोती पटेल ने पास पड़ी ईंट उठाकर संदीप के सिर पर दे मारी, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। आरोपी जाते-जाते धमकी देकर गया कि दोबारा मेरी जगह पर कोई सामान रखा तो जान से खत्म कर दूंगा। चंदन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें