सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

आर्ट ऑफ लिविंग का नवरात्रि महोत्सव आयोजन

आर्ट ऑफ लिविंग, द्वारा 11 से 18 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन ओमनी रेजिडेंसी, रेडिसन होटल के पास में किया जाएगा। कल प्रातः 6:30 से 9:30 बजे तक…

आर्ट ऑफ लिविंग, द्वारा 11 से 18 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन ओमनी रेजिडेंसी, रेडिसन होटल के पास में किया जाएगा। कल प्रातः 6:30 से 9:30 बजे तक महा सुदर्शन क्रिया के साथ आयोजन की शुरूआत होगी। 12 से 15 अक्टूबर तक नवरात्रि विशेष एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सायं 5:30 बजे ललिता सहस्रनाम का पाठ भी होगा। 16 अक्टूबर को श्री महागणपति, नवग्रह एवं वास्तु होम, कन्या पूजन, कन्या भोज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा सायं सुदर्शन होम आयोजित होंगे। 17 अक्टूबर को रुद्र पूजा एवं श्री रुद्र होम के साथ श्री चंडी कलश स्थापनम् एवं पारायण होगा। इस अवसर पर इंदौर की विशिष्ट महिला चिकित्सकों का सम्मान भी किया जाएगा। 18 अक्टूबर को श्री चंडिका होम के साथ महोत्सव का समापन होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10