तुलसी नगर स्थित वीर सावरकर उद्यान परिसर के श्री अनंतेश्वर धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया था। वहीं कल खाटू श्याम भजन संध्या आयोजन में भजन गायक लखन नागर ने खाटू श्याम एवं राधा रानी के सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। आयोजन मंदिर समिति एवं श्री पंचमुखी हनुमान भक्त मित्र मंडली द्वारा दो दिवसीय आयोजन किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






