आषाढ़ी अमावस्या पर श्री राधाकृष्ण सेवा समिति ने छावनी में भंडारा आयोजित किया। अध्यक्ष गोपालदास मंगल (मंगल स्वीट्स) ने बताया कि प्रारंभ में भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण शुरू किया गया। समाजसेवी के.सी.जैन (कटारिया) के स्व. माता पिता की स्मृति में आयोजित इस भंडारे में लगभग पंद्रह सौ भक्तों ने शुद्ध घी से निर्मित प्रसाद ग्रहण किया। गगन मंगल ने बताया कि शुद्ध घी से निर्मित भंडारे में मावाबाटी, मटर पनीर सब्जी, पूरी, आलूबड़े का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुनील गोयल, विनोद, कैलाश गोयल, सतीश खंडेलवाल उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






