सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

त्योहारों से पहले महंगे हुए सभी तरह के स्मार्ट फोन

इंदौर। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख बड़े त्यौहारों से पहले सभी मोबाइल्स कंपनियों ने अपने प्राइस बढ़ा दिए है। जिससे त्यौहारों के समय नया मोबाईल फोन खरीदने वाले लोगों…

त्योहारों से पहले महंगे हुए सभी तरह के स्मार्ट फोन

इंदौर। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख बड़े त्यौहारों से पहले सभी मोबाइल्स कंपनियों ने अपने प्राइस बढ़ा दिए है। जिससे त्यौहारों के समय नया मोबाईल फोन खरीदने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है। त्योहारों से ठीक पहले श्राद्ध पक्ष में मोबाइल्स फोन के दाम बढ़ने से ग्राहकों को जबरदस्त झटका लगा है। बड़ी बात यह है कि त्योहारों के समय कई लोग नवरात्रि और दशहरे और आने वाले दिनों में सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर अपना फोन बदलकर नया मोबाइल लेने का प्लान बना रहे थे। उन सबके सामने अब बजट बढ़ाने का संकट खड़ा हो गया है। 25 हजार तक का स्मार्ट फोन 30 हजार से ज्यादा कीमत पर पहुंच गया है। वहीं वीवो, ओपो, रेडमी, रियलमी, सेमसंग एलजी जैसे बड़े ब्रांड के मोबाइल फोन भी दाम बढ़ाने के बाद 5 से लेकर 8000 तक महंगे हो गए।

खास बात यह है कि कंपनियों द्वारा मोबाइल के प्राइस बढ़ाने के बाद ऑनलाइन के जमाने में मोबाइल के दाम बढ़ने से ग्राहकी में कमी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में बाजार में सभी मोबाइल दुकानदारों द्वारा अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर और गिफ्ट की झड़ी लगा दी है। हर एरिया के दुकानदार अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हर महंगे मोबाइल के साथ कई तरह के गिफ्ट ऑफर का प्रलोभन देकर ग्राहकों को मोबाइल फोन खरीदने के लिए आकर्षित कर रहें है। त्यौहारों से पहले ज्यादातर दुकानदारों ने 30 हजार से ऊपर के मोबाइल फोन खरीदी पर कई तरह के ऑफर और डिस्काउंट के साथ रिटर्न गिफ्ट देने की स्कीम चला रखी है। यही नहीं नवरात्रि और दिवाली के लिए भी कई तरीके स्कीम और नए आकर्षक ऑफर देने की प्लानिंग कर तैयारी चल रही है। भले ही दुकानदार ग्राहकों का आकर्षित करने के लिए कई ऑफर और स्कीम की झड़ी लगा रहे हो लेकिन हकीकत क्या है कि अभी वर्तमान में सभी मोबाइल कंपनियों ने तीन से लेकर 5000 और कई बड़े मोबाइल्स पर 8000 तक दाम बढ़ा दिए है जिसका असर आम आदमी पर सीधे पड़ रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें