सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

अहिल्या माता की पुण्यतिथि पर कल शिवलिंग पर रुद्राभिषेक

देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर कल 10 सितम्बर को राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष 2772 पार्थिव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया जाएगा। सुबह 6 बजे से होने वाले…

देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर कल 10 सितम्बर को राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष 2772 पार्थिव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया जाएगा। सुबह 6 बजे से होने वाले इस आयोजन में सदगुरु अण्णा महाराज के सानिध्य में पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन रखा गया है। अण्णा महाराज संस्थान की महिला भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक के पाठ के साथ ही सैंकड़ों भक्त पार्थिव शिवलिंग का विधिवत अभिषेक करेंगे। रुद्राभिषेक के पश्चात समस्त शिवलिंग का पूर्ण विधि विधान से विसर्जन नर्मदा नदी में किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों को मिट्टी के गणेशजी की मूर्ति भी संस्थान द्वारा प्रदान की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें