शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

अग्रवाल समाजजन निकालेंगे प्रभातफेरी

45 अग्रवाल महिला संगठनों की भागीदारी रहेगी

श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार की मेजबानी में भादवी अमावस्या 10 सितम्बर को सुबह 7 बजे से स्नेह नगर स्थित हनुमान मंदिर, वृंदावन गार्डन से अग्रवाल नगर स्थित राणी सती दादी के मंदिर तक भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। शहर के 45 प्रमुख अग्रवाल महिला संगठन इस प्रभातफेरी में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। पिछले 13 वर्षों से चली आ रही प्रभातफेरी की इस परंपरा में स्नेह नगर, पटेल नगर, मनीष बाग, भगवानदीन नगर एवं अग्रवाल नगर सहित पूरे शहर की महिलाएं परंपरागत परिधान में शामिल होंगी। इस दौरान सौलह श्रृंगार स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी और प्रभातफेरी मार्ग में लकी ड्रा से इक्कीस महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। संगीता-अरविन्द बागड़ी, उषा-राजेश बंसल, शीतल तोडीवाला, निर्मला जिंदल, किरण तायल, पुष्पा गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल, रुपाली अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल आयोजन से जुड़े है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें