अग्रसेन माधवी सोशल ग्रुप तथा अग्रवाल समाज महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मल्हारगंज स्थित नारनौली अग्रवाल पंचायत धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। भजन गायक बाबू राजोरिया राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में भजनों की प्रस्तुति देंगे। राधा-रानी का दरबार भी सजेगा।
कार्यक्रम से विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया, जगदीश बाबाश्री, प्रयोग गर्ग, गोविन्द सिंघल, संतोष गोयल, राजेश रामबाबू अग्रवाल, दिनेश गोयल जुड़े हुए है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






